भारत में हर घंटे आ रहे 2000 नए केस, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा, देखें राज्यवार आंकड़ों की सूची

भारत में हर घंटे आ रहे 2000 नए केस, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा, देखें राज्यवार आंकड़ों की सूची

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 15,012,731  लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 619,150 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या440135 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 817208 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 30601 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1287945 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- दुनिया में ये 5 देश कोरोना से सबसे अधिक प्रभवित, जानिए भारत का आंकड़ा और स्थिति

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 49,310 नए केस आए। देश में सिर्फ केस ही नहीं बढ़ रहे हैं, बल्कि कोरोना से होने वाली मौतें भी बेकाबू होती नजर आ रही हैं। पिछले 24 घंटे में ही 740 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो अब मामले 63.45% तक रिकवर हो रहे हैं। जबकि पॉजिटिविटी रेट 13.97% है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 22 जुलाई तक टेस्ट किए गए कोरोनावायरस (COVID-19) सैंपलों की कुल संख्या 1,54,28,170 है, जिसमें 3,52,801 सैंपलों का टेस्ट बीते 24 घंटे में किया गया।

फिलहाल पूरे देश में पांच राज्य ऐसे हैं जहां पर मामले सर्वाधिक आ रहे हैं, जिनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और यूपी है. महाराष्ट्र में 9,895, आंध्र प्रदेश में 7,998, तमिलनाडु में 6,472, कर्नाटक में 5,030 और उत्तर प्रदेश में 2,516 हैं। वहीं, कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या की बात करें तो महाराष्ट्र में 298, कर्नाटक में 97, तमिलनाडु में 88, आंध्र प्रदेश में 61 और पश्चिम बंगाल में 34 है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

34272

37555

884

72711

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

70

170

0

240

अरुणाचल प्रदेश

654

334

3

991

असम

8022

20699

70

28791

बिहार

10994

20769

217

31980

चंडीगढ़ 

256

531

13

800

छत्तीसगढ़

1847

4377

30

6254

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

279

489

2

770

दिल्ली

14554

109065

3745

127364

गोवा

1666

2655

29

4350

गुजरात 

12247

37978

2252

52477

हरियाणा

6348

22249

378

28975

हिमाचल प्रदेश 

687

1136

11

1834

जम्मू एंड कश्मीर 

7438

8709

282

16429

झारखंड

3734

3174

67

6975

कर्नाटक

49937

29310

1616

80863

केरल

9466

6594

50

16110

लद्दाख

183

1025

2

1210

मध्य प्रदेश 

7335

17359

780

25474

महाराष्ट्र 

140395

194253

12854

347502

मणिपुर

649

1466

0

2115

मेघालय

452

78

4

534

मिजोरम

149

183

0

332

नागालैंड

644

530

0

1174

ओडिशा

6592

14393

114

21099

पुडुचेरी

986

1400

34

2420

पंजाब

3721

7741

277

11739

राजस्थान

8811

23815

594

33220

सिक्किम

338

122

0

460

तमिलनाडु

52939

136793

3232

192964

तेलांगना

11052

39327

447

50826

त्रिपुरा

1574

2072

10

3656

उत्तराखंड

1986

3399

60

5445

उत्तर प्रदेश 

21012

35803

1289

58104

वेस्ट बंगाल

18846

31656

1255

51757

भारत में कुल मामले

440135

817209

30601

1287945


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।